
जेलों में ड्रग्स का इस्तेमाल कैसे बंद सकेंगे हम?
KING CARLOS OFFICIAL
Description
कई मुल्कों की जेलों में नशीले पदार्थों का लेनदेन बढ़ा है. जेलों से ड्रग्स को बाहर रखना एक तरह से असंभव हो गया है. अमेरिकी सरकार के आंकड़ों के अनुसार 2001 से लेकर 2018 के बीच राज्यों की जेलों में नशे से होने वाली मौतों में 611 फीसदी इज़ाफा हुआ है. एक शोध में पाया गया था कि जेलों से छूट कर आने वालों में मौतों की एक बड़ी वजह ड्रग ओवरडोज़ था. भारतीय जेलों में भी नशे के कारण कैदियों की मौत कोई नई ख़बर नहीं. 2020 में दिल्ली के तिहाड़ जेल में ड्रग्स पाए गए थे जिसके बाद इस मामले की जांच शुरू की गई थी. हालांकि इससे पहले यहां नशे के कारण कैदियों की मौत की ख़बर आती रही है. बीबीसी दुनिया में पड़ताल इस बात की कि जेलों में ड्रग्स के धंधे पर कैसे रोक लगाई जाए और कैदियों की नशे से दूर कैसे रखा जाए. इस पर चर्चा करेंगे कुछ एक्सपर्ट्स के साथ.
Uploader
Episodes
जेलों में ड्रग्स का इस्तेमाल कैसे बंद सकेंगे हम?
KING CARLOS OFFICIAL